पीएम मोदी घबरा गये हैं, सीबीआई राफेल सौदे में कार्रवाई शुरू करने वाली थी : राहुल गांधी

कोटा : राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले जारी रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने सीबीआई के प्रमुख को इसलिए हटा दिया क्योंकि एजेंसी इस सौदे की जांच की प्रक्रिया शुरू करने जा रही थी. राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर आए राहुल […]
कोटा : राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले जारी रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने सीबीआई के प्रमुख को इसलिए हटा दिया क्योंकि एजेंसी इस सौदे की जांच की प्रक्रिया शुरू करने जा रही थी. राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर आए राहुल गांधी यहां महिला कांग्रेस के राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे .
उन्होंने कहा, ‘‘सीबीआई राफेल सौदे में जांच की अपनी प्रक्रिया शुरू करने वाली थी जिससे प्रधानमंत्री डर गए और उन्होंने सीबीआई प्रमुख को हटा दिया.” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्रालय से परामर्श किए बिना ही राफेल सौदे के टेंडर को बदल डाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




