एमपी : कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, पार्टी गयी तेल लेने , मेरी इज्जत रखना

इंदौर : मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और स्थानीय विधायक जीतू पटवारी के सोशल मीडिया पर मंगलवार को सामने आये वीडियो से उनकी भारी फजीहत हो रही है. आसन्न विधानसभा चुनावों की बढ़ती सरगर्मियों के दौरान वायरल वीडियो में सूबे के प्रमुख विपक्षी दल के नेता मतदाताओं से कथित तौर पर यह कहते सुनायी पड़ […]
इंदौर : मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और स्थानीय विधायक जीतू पटवारी के सोशल मीडिया पर मंगलवार को सामने आये वीडियो से उनकी भारी फजीहत हो रही है. आसन्न विधानसभा चुनावों की बढ़ती सरगर्मियों के दौरान वायरल वीडियो में सूबे के प्रमुख विपक्षी दल के नेता मतदाताओं से कथित तौर पर यह कहते सुनायी पड़ रहे हैं कि "वे उनकी इज्जत रखें और पार्टी गयी तेल लेने ."
पटवारी ने अपने राऊ विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जनसम्पर्क के दौरान एक दम्पती से मुलाकात की और उनसे चुनावी समर्थन मांगते हुए कहा, "आपको मेरी इज्जत रखनी है, लाज रखनी है…पार्टी गयी तेल लेने." वीडियो में 44 वर्षीय कांग्रेस विधायक सुबह की सैर के दौरान अपने कुछ समर्थकों के साथ क्षेत्रीय निवासियों के घर जाकर उनसे मिलते दिखायी दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




