कश्मीर : घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तीन आतंकवादी ढेर

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए तीन अज्ञात आतंकवादियों को ढेर कर दिया. एक रक्षा प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि सेना ने गुरुवार को बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश विफल कर दी. उन्होंने बताया कि सतर्क जवानों ने […]
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए तीन अज्ञात आतंकवादियों को ढेर कर दिया.
एक रक्षा प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि सेना ने गुरुवार को बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश विफल कर दी.
उन्होंने बताया कि सतर्क जवानों ने गुरुवार तड़के बोनियार इलाके के तोर्ना के समीप नियंत्रण रेखा पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं और घुसपैठियों को ललकारा. उन्होंने बताया कि घुसपैठियों ने सुरक्षाबलों के ठिकानों पर गोलीबारी की जिस पर सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये.
फिलहाल आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन के बारे में जानकारी नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




