हर घर में पुलिस तैनात हो, तब भी नहीं रूकेगा बलात्कार : पाटिल

Updated at : 11 Jun 2014 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
हर घर में पुलिस तैनात हो, तब भी नहीं रूकेगा बलात्कार : पाटिल

मुंबई : महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने आज एक विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने कहा कि देश में बलात्कार की घटनाओं को रोकना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को मात्र सुरक्षा दे देने से बलात्कार की घटनाएं नहीं रूकेंगी. इसके लिए सोच में बदलाव की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अगर हर […]

विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने आज एक विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने कहा कि देश में बलात्कार की घटनाओं को रोकना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को मात्र सुरक्षा दे देने से बलात्कार की घटनाएं नहीं रूकेंगी. इसके लिए सोच में बदलाव की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि अगर हर घर में एक पुलिस तैनात कर दिया जाये, तब भी बलात्कार की घटनाएं नहीं रूकेंगी. गौरतलब है कि पिछले दिनों मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के गृहमंत्रियों ने भी इस संदर्भ में विवादित बयान दिया था,जिसकी काफी निंदा हुई थी. मध्यप्रदेश के गृहमंत्री बाबूलाल गौर ने कहा था कि बलात्कार की घटनाओं को रोकना असंभव है क्योंकि कोई घटना को अंजाम देने के लिए बता कर नहीं जाता है.

इसलिए महिलाओं को जूडो-कराटो सिखना चाहिए. वही छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री रामसेवक ने कहा था कि बलात्कार धोखे से हो जाता है, कोई जानबूझकर बलात्कार नहीं करता. उनके इस बयान की काफी निंदा हुई थी. उनके इस बयान की काफी निंदा हुई थी. अब कांग्रेस नेता आर आर पाटिल ने दुष्कर्म को लेकर विवादित बयान दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola