बिजली संकट को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे केजरीवाल

Updated at : 11 Jun 2014 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली संकट को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे केजरीवाल

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली संकट मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले हैं. केजरीवाल ने दिल्‍ली में बिजली संकट के लिए केंद्र में सत्तासीन भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ही इस स्थिति के लिए जिम्मेदार है. केजरीवाल ने यह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली संकट मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले हैं. केजरीवाल ने दिल्‍ली में बिजली संकट के लिए केंद्र में सत्तासीन भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ही इस स्थिति के लिए जिम्मेदार है.

केजरीवाल ने यह भी कहा कि भाजपा दिल्ली में न तो बिजली संकट का समाधान निकाल पा रही है और न ही वह ताजा चुनाव कराने की इजाजत दे रही है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, भाजपा न तो बिजली संकट से निपटने में सक्षम है और न ही सरकार गठित करने में सक्षम है. वह ताजा चुनाव की इजाजत भी नहीं दे रही है. वह पूरी तरह गैरजिम्मेदार है. बिजली संकट को लेकर आप के विधायकों ने केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन के आवास के बाहर धरना दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola