ePaper

Mumbai : एयर इंडिया की एयर होस्टेस विमान से गिरी, ऐसे हुआ हादसा

Updated at : 15 Oct 2018 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
Mumbai : एयर इंडिया की एयर होस्टेस विमान से गिरी, ऐसे हुआ हादसा

मुंबई : एयर इंडिया का विमान मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ान भरने की तैयारियों में जुटा था. तभी चालक दल की 53 वर्षीय महिला सदस्य अचानक विमान से नीचे गिर गयीं. वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं. एक सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी. विमानन कंपनी के सूत्रों के […]

विज्ञापन

मुंबई : एयर इंडिया का विमान मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ान भरने की तैयारियों में जुटा था. तभी चालक दल की 53 वर्षीय महिला सदस्य अचानक विमान से नीचे गिर गयीं.

वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं. एक सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी. विमानन कंपनी के सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया का विमान एआइ-864 मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था, तभी यह हादसा हुआ.

सूत्र ने बतायाकि चालक दल की महिला सदस्य दरवाजा बंद करने के दौरान विमान से नीचे गिरगयीं. उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एयर इंडिया के प्रवक्ता से तत्काल संपर्क नहीं हो सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola