ePaper

इंजीनियर मां-बाप ने 9 साल की बच्ची को जहर देकर मार डाला, वजह जान चौंक जायेंगे आप

Updated at : 06 Oct 2018 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
इंजीनियर मां-बाप ने 9 साल की बच्ची को जहर देकर मार डाला, वजह जान चौंक जायेंगे आप

श्रीवल्लीपुथुर (तमिलनाडु) : वहाइकुलम के निकट एक दंपति ने अपनी नौ साल की मानसिक रोगी बेटी को खाने में कथित तौर पर जहर देकर मार डाला. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. बच्ची खाना खाने के बाद बेहोश हो गयी. इसके बाद पेशे से इंजीनियर दंपति ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी. पड़ोसियों की […]

विज्ञापन

श्रीवल्लीपुथुर (तमिलनाडु) : वहाइकुलम के निकट एक दंपति ने अपनी नौ साल की मानसिक रोगी बेटी को खाने में कथित तौर पर जहर देकर मार डाला. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

बच्ची खाना खाने के बाद बेहोश हो गयी. इसके बाद पेशे से इंजीनियर दंपति ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी. पड़ोसियों की सहायता से चार अक्तूबर को दंपति बच्ची को लेकर अस्पताल गये.

पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों ने बच्ची को प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराने के बाद एक सरकारी अस्पताल भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती किये जाने के बाद ही उसकी मां वहां से चली गयी थी.

पुलिस ने बताया कि जांच के आधार पर बच्ची के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि महिला की तलाश जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola