पेट्रोल-डीजल की कीमत में मोदी सरकार ने की कटौती, फिर भी राहुल ने साधा निशाना

नयी दिल्ली : तेल की बढ़ती कीमतों के बीच उपभोक्ताओं को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में एक व्यवस्था के तहत 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की. इसमें 1.50 रुपये की कमी उत्पाद शुल्क में कटौती से हुई है, जबकि एक रुपये प्रति लीटर का बोझ […]
नयी दिल्ली : तेल की बढ़ती कीमतों के बीच उपभोक्ताओं को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में एक व्यवस्था के तहत 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की. इसमें 1.50 रुपये की कमी उत्पाद शुल्क में कटौती से हुई है, जबकि एक रुपये प्रति लीटर का बोझ पेट्रोलियम का खुदरा काम करने वाली सरकारी कंपनियां वहन करेंगी.
आदरणीय श्री मोदीजी, आम जनता पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों से बहुत ज्यादा परेशान है.
आप कृपया पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में ले आइए।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 5, 2018
इस घोषणा के बाद भी मोदी सरकार कांग्रेस के निशाने पर है. सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती किये जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि जनता की परेशानी को कम करने के लिये पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाया जाना चाहिए. गांधी ने ट्वीट कर कहा, ”आदरणीय श्री मोदीजी, आम जनता पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों से बहुत ज्यादा परेशान है. आप कृपया पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में ले आइए.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




