ePaper

कश्मीरी पंडितों के खिलाफ लोगों को भड़का रही नेशनल कॉन्फ्रेंस : भाजपा

Updated at : 03 Oct 2018 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
कश्मीरी पंडितों के खिलाफ लोगों को भड़का रही नेशनल कॉन्फ्रेंस : भाजपा

जम्मू : जम्मू कश्मीर की भाजपा इकाई ने बुधवार को आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस उन विस्थापित कश्मीरी पंडितों के खिलाफ घाटी में स्थानीय लोगों को भड़का रही है जो स्थानीय निकाय चुनावों में भागीदारी के लिए लौटे हैं . प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अनिल गुप्ता ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज, जब कश्मीरी पंडितों […]

विज्ञापन

जम्मू : जम्मू कश्मीर की भाजपा इकाई ने बुधवार को आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस उन विस्थापित कश्मीरी पंडितों के खिलाफ घाटी में स्थानीय लोगों को भड़का रही है जो स्थानीय निकाय चुनावों में भागीदारी के लिए लौटे हैं .

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अनिल गुप्ता ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज, जब कश्मीरी पंडितों में से कुछ लोग चुनाव में अपने अधिकार का इस्तेमाल करने या चुनाव लड़ने लौटे हैं तो नेशनल कॉन्फ्रेंस यह कहकर लोगों को भड़का रही है कि वे उन पर शासन करने आ रहे हैं.”
उन्होंने आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस हमेशा से घाटी में कश्मीरी पंडितों की मौजूदगी के खिलाफ रही है. गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने केवल 36 विस्थापित उम्मीदवार चुनाव में उतारे हैं . शेष अन्य सभी स्थानीय कश्मीरी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola