मोदी को संयुक्त राष्ट्र का पुरस्कार मिलने पर कांग्रेस का तंज, ''चैंपियन ऑफ अनर्थ'' साबित हुए हैं PM
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2018 6:09 PM
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर किसानों पर बल प्रयोग को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने मोदी को ‘चैंपियन ऑफ अर्थ’ का पुरस्कार दिया है, लेकिन किसानों पर लाठी चलवाकर वह ‘चैंपियन ऑफ अनर्थ’ साबित हुए हैं. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर किसानों पर बल प्रयोग को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने मोदी को ‘चैंपियन ऑफ अर्थ’ का पुरस्कार दिया है, लेकिन किसानों पर लाठी चलवाकर वह ‘चैंपियन ऑफ अनर्थ’ साबित हुए हैं.
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ऐसा लगता है कि देश की मोदी सरकार किसान मुक्त भारत का निर्माण करने में जुटी है. मोदीजी चैंपियन ऑफ अनर्थ साबित हुए हैं, जो धरती पुत्र को मारे वह धरती का चैंपियन नहीं हो सकता. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र ने अपना सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘चैंपियन ऑफ द अर्थ’ प्रदान किया है. उन्होंने कहा, मोदीजी, भगोड़ों को देते हैं नोट और किसानों को देते हैं लाठी की चोट. अब तो देश के हर कोने से यही स्वर सुनायी देता है-नरेंद्र मोदी, किसान विरोधी.
सुरजेवाला ने कहा, मोदी सरकार में कई बार किसानों पर लाठियां और गोलियां चलायी गयी हैं. अब तो यह रोजाना की बात हो गयी है. सुरजेवाला ने कहा, किसानों को एक बार फिर झूठे वादों को टोकरी पकड़ा दी गयी. यह सरकार कब तक किसानों को ठगेगी? प्रधानमंत्रीजी जवाब दें. उन्होंने सवाल किया, एमएसपी का वादा जुमला क्यों बन गया? जब चार साल में बड़े उद्योगपतियों के 3.17 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया, तो 62 करोड़ लोगों का कर्ज माफ क्यों नहीं किया जा सकता? कांग्रेस नेता ने पूछा, यूरिया और खाद की कीमतें बढ़ाकर किसानों पर अत्याचार क्यों? डीजल की कीमत लगातार बढ़कर किसान की कमर क्यों तोड़ रहे हैं?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










