#KisanKrantiYatra : राजनाथ ने की किसानों के साथ बैठक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Oct 2018 4:48 PM
नयी दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किसानों के मुद्दों के समाधान और उन्हें कैसे समझाया जाए इस विषय पर केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और कुछ अन्य लोगों के साथ चर्चा की. कृषि कर्ज माफी और ईंधन के दामों में कटौती समेत कई मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के दिल्ली […]
नयी दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किसानों के मुद्दों के समाधान और उन्हें कैसे समझाया जाए इस विषय पर केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और कुछ अन्य लोगों के साथ चर्चा की. कृषि कर्ज माफी और ईंधन के दामों में कटौती समेत कई मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के दिल्ली चलो के आह्वान पर दिल्ली की तरफ बढ़ रहे किसानों को दिल्ली-उप्र की सीमा पर रोके जाने के बाद मंगलवार को किसानों पर पुलिस द्वारा पानी की बौछार और आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद यह बैठक हुई.
गृह मंत्री ने भाकियू प्रमुख राकेश टिकैत से फोन पर बात की और सरकार द्वारा उनकी मांगों पर विचार करने की बात कही. सरकार जिन मुद्दों पर तत्काल विचार कर रही है उनमें राष्ट्रीय हरित अधिकरण के 10 साल पुराने ट्रैक्टरों पर पाबंदी के आदेश को वापस लेना, फसलों की एकसमान और पूर्ण खरीद, देशभर में कर्ज माफी में एकरूपता, देश भर में समान बिजली दर, किसानों के अनुकूल बीमा योजना और किसानों तथा कृषि मजदूरों को समान पेंशन दिये जाने की बात शामिल है.
इस बैठक में कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा, खुफिया ब्यूरो के निदेशक राजीव जैन और दिल्ली के पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










