मिशन 2019: कांग्रेस नेताओं ने संभावित गठजोड़ पर की चर्चा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने 2019 के आम चुनाव में समान विचारधारा वाले दलों से संभावित गठजोड़ के लिये मंगलवार को राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से बात की. इन चार राज्यों में से राजस्थान और तेलंगाना में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. सूत्रों के मुताबिक […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने 2019 के आम चुनाव में समान विचारधारा वाले दलों से संभावित गठजोड़ के लिये मंगलवार को राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से बात की. इन चार राज्यों में से राजस्थान और तेलंगाना में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं.
सूत्रों के मुताबिक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुखों समेत राज्य कांग्रेस के नेताओं से प्रदेश स्तर पर दूसरे दलों के साथ गठबंधन के लिये चर्चा की जिससे भाजपा के खिलाफ संयुक्त रूप से चुनाव लड़ा जा सके. सूत्रों ने कहा कि इन राज्यों के नेताओं ने अपने राज्य में जीत के लिये संभावित गठजोड़ पर अपनी राय व्यक्त की और शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व से ऐसे दलों से बातचीत करने को कहा.
अगले आम चुनाव में भाजपा से मुकाबला के लिए कांग्रेस प्रत्येक राज्य में गठबंधन बनाने की कोशिश कर रही है. सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अपनी पसंद से अवगत करा दिया है. अहमद पटेल, ए के एंटनी, गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत समेत वरिष्ठ नेताओं का एक समूह प्रदेश पार्टी नेताओं के साथ ऐसी चर्चा कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










