दिल्ली में झारखंड की दो छात्राओं से बेहोशी की हालत में बलात्कार

नयी दिल्ली : पूर्व दिल्ली के भजनपुरा इलाके में अज्ञात लोगों ने झारखंड की दो छात्राओं के साथ बलात्कार किया. यह जानकारी शनिवार को पुलिस ने दी. लड़कियों ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात आरोपी ने पहले उनके टिकट कन्फर्म कराने का वादा कर उनका विश्वास जीता और फिर उनके पेय पदार्थ में नशा […]
नयी दिल्ली : पूर्व दिल्ली के भजनपुरा इलाके में अज्ञात लोगों ने झारखंड की दो छात्राओं के साथ बलात्कार किया. यह जानकारी शनिवार को पुलिस ने दी.
लड़कियों ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात आरोपी ने पहले उनके टिकट कन्फर्म कराने का वादा कर उनका विश्वास जीता और फिर उनके पेय पदार्थ में नशा मिला कर उनसे बलात्कार किया और फिर उन्हें बेहोशी की हालत में भजनपुरा इलाके में अलग-अलग जगहों पर छोड़ कर फरार हो गये. 21 और 24 वर्ष की लड़कियां गुडगांव के एक संस्थान से स्नातक हैं और दो जून को वे एनसीआर में अपने कुछ दस्तावेज लेने आयी थीं. उन्हें पांच जून को झारखंड लौटना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




