जयपुर में मलेशियाई महिला से रेप, सलाहकार पर लगाया आरोप

जयपुर : जयपुर के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में एक तीस वर्षीय मलेशियाई महिला ने व्यवसायिक सलाहकार पुनीत जैन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है.पुलिस ने बताया कि महिला की दर्ज रिपोर्ट के अनुसार सलाहकार ने वृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि में उसके साथ कार में दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है. उपायुक्त […]
जयपुर : जयपुर के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में एक तीस वर्षीय मलेशियाई महिला ने व्यवसायिक सलाहकार पुनीत जैन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है.पुलिस ने बताया कि महिला की दर्ज रिपोर्ट के अनुसार सलाहकार ने वृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि में उसके साथ कार में दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है.
उपायुक्त (पूर्व) अमनदीप सिंह कपूर ने बताया कि 30 वर्षीय मलेशिया की रहने वाली महिला 21 मई को जोधपुर से अपना व्यवसाय शुरु करने के सिलसिलें में जयपुर आयी थी. इसी सिलसिलें में वह पुनीत जैन (30) से मिली थी. पीडिता और आरोपी दोनों दो तीन दिनों से साथ थे.
उन्होंने बताया कि वृस्हतपतिवार की रात को दोनों ने साथ रात्रिभोज लिया था और आरोपी उस रात महिला को लम्बी ड्राइव पर लेकर गया था. पीडिता ने आरोप लगाया है कि पुनीत ने उसे नशीला पदार्थ मिलाकर शीतलपेय पिलाया और कार में उसके साथ दुष्कर्म किया.
उन्होंने बताया कि आरोपी को कल तडके गिरफ्तार कर लिया गया.उन्होंने बताया कि आरोपी की कार से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है और जवाहर सर्किल थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




