बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत, 9 हजार करोड़ के रक्षा सौदों को मिली मंजूरी

Updated at : 19 Sep 2018 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत, 9 हजार करोड़ के रक्षा सौदों को मिली मंजूरी

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को 9,100 करोड़ रुपये की लागत से आकाश मिसाइल प्रणाली की दो रेजीमेंटों सहित सैन्य उपकरणों एवं हथियारों की खरीद को मंजूरी दे दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सरकारी खरीद का निर्णय करने वाले मंत्रालय के शीर्ष निकाय रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने इस खरीद प्रस्ताव को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को 9,100 करोड़ रुपये की लागत से आकाश मिसाइल प्रणाली की दो रेजीमेंटों सहित सैन्य उपकरणों एवं हथियारों की खरीद को मंजूरी दे दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

सरकारी खरीद का निर्णय करने वाले मंत्रालय के शीर्ष निकाय रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने इस खरीद प्रस्ताव को मंजूरी दी. डीएससी ने टी 90 टैंकों की निर्देशित हथियार प्रणाली के लिए जांच उपकरणों के डिजाइन और विकास को भी मंजूरी दी.

किसान सभा में बोले अमित शाह – भाजपा को आता है चुनावी नारों को हकीकत में बदलना

अधिकारियों ने बताया कि आकाश मिसाइलों की आपूर्ति भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) करेगा. यह पूर्व में शामिल की गयी आकाश मिसाइलों का उन्नत संस्करण होगा.

रक्षा मंत्रालय ने कहा, “उन्नत आकाश हथियार प्रणाली संचालन के लिहाज से एक बेहद महत्वपूर्ण उपकरण है जो महत्त्वपूर्ण संपत्तियों की सुरक्षा करेगा.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola