सिद्धू के पाक सेना प्रमुख को गले लगाने से सैनिकों का मनोबल कम हुआ : सीतारमण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Sep 2018 9:35 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने से देश के सैनिकों का मनोबल कम हुआ. उन्होंने कहा कि पंजाब के मंत्री ऐसा करने से बच सकते थे, क्योंकि भारत में पड़ोसी देश की सेना के बारे में काफी स्पष्ट […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने से देश के सैनिकों का मनोबल कम हुआ. उन्होंने कहा कि पंजाब के मंत्री ऐसा करने से बच सकते थे, क्योंकि भारत में पड़ोसी देश की सेना के बारे में काफी स्पष्ट भावनाएं हैं.

सीतारमण इंडियन वुमन प्रेस कोर (आईडब्ल्यूपीसी) में एक संवाद सत्र के दौरान सवाल का जवाब दे रही थीं. क्रिकेट खिलाड़ी से नेता बने सिद्धू पाकिस्तानी सेना के प्रमुख कमर जावेद बाजवा को गले लगाकर विवादों में घिर गये थे. वह इमरान खान के प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पाकिस्तान गये थे. सिद्धू ने दावा किया कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि बाजवा ने उन्हें कहा था कि पाकिस्तान सरकार भारत के पंजाब राज्य के सिख श्रद्धालुओं के लिए कतारपुर गलियारे को खोलने की दिशा में काम कर रही है.

सीतारमण ने कहा, सिद्धू के बहुत से प्रशंसक हैं, उनके कद का कोई व्यक्ति वहां जाकर वहां की सेना के प्रमुख को गले लगाता है, वह सेना जिसके बारे में भारत की भावनाएं बिलकुल स्पष्ट हैं, तो इसका सैनिकों पर निश्चित ही प्रभाव पड़ता है, इससे जनता का मनोबल गिरता है. मुझे लगता है कि सिद्धू इससे बच सकते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola