ePaper

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया, कहा बेटियों से बलात्कार पर चुप क्यों?

Updated at : 18 Sep 2018 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया, कहा बेटियों से बलात्कार पर चुप क्यों?

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के रेवाड़ी और कुछ अन्य स्थानों पर सामूहिक बलात्कार की जघन्य घटनाओं को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि देश का सिर शर्म से झुका देने वाली इन घटनाओं पर ‘प्रधानमंत्री की चुप्पी’ अस्वीकार्य है. गांधी ने ट्वीट कर कहा, […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के रेवाड़ी और कुछ अन्य स्थानों पर सामूहिक बलात्कार की जघन्य घटनाओं को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि देश का सिर शर्म से झुका देने वाली इन घटनाओं पर ‘प्रधानमंत्री की चुप्पी’ अस्वीकार्य है. गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘भारत का सिर शर्म से झुक गया क्योंकि उसकी एक और बेटी के साथ निर्ममता के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया है.’

उत्तराखंड : बोर्डिंग स्कूल में 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, प्रेगनेंट हुई, प्रबंधन पर मामला दबाने का आरोप

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री जी, आपकी चुप्पी अस्वीकार्य है. उस सरकार को शर्म आनी चाहिए जो भारत की महिलाओं को असुरक्षित और भयभीत छोड़ देती है तथा बलात्कारियों को खुला छोड़ देती है.’ गौरतलब है कि रेवाड़ी की रहने वाली छात्रा (19) को बीते बुधवार को पड़ोसी महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे में एक बस स्टॉप से अगवा कर लिया गया था और उसके नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola