ePaper

शरद पवार ने दिया नरेंद्र मोदी की जनविरोधी सरकार को हटाने का फॉर्मूला, ऐसे बोला हमला

Updated at : 10 Sep 2018 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
शरद पवार ने दिया नरेंद्र मोदी की जनविरोधी सरकार को हटाने का फॉर्मूला, ऐसे बोला हमला

नयी दिल्ली : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार नेसोमवारको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. कहा कि यह कहना देश का अपमान है कि पिछले 70 साल में कुछ नहीं हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में इस ‘जनिरोधी सरकार’ को सभी विपक्षी दल मिलकर हटायेंगे. ‘भारत बंद’ के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार नेसोमवारको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. कहा कि यह कहना देश का अपमान है कि पिछले 70 साल में कुछ नहीं हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में इस ‘जनिरोधी सरकार’ को सभी विपक्षी दल मिलकर हटायेंगे.

‘भारत बंद’ के तहत रामलीला मैदान के निकट आयोजित विरोध प्रदर्शन में पवार ने कहा, ‘यह कहना इस देश की बेइज्जती है कि देश में इस सरकार से पहले कुछ नहीं हुआ. यह मजदूरों और पूरे देश का अपमान है.’

उन्होंने कहा, ‘आज जिनके हाथ में सत्ता में है, अगर वो अटल जी के रास्ते पर जाने की कोशिश करेंगे, तो यह उनकेप्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.’

पवार ने कहा, ‘देश में बदलाव की जरूरत है. लोगों के हितों की रक्षा के लिए काम करने वाले सभी राजनीति दलों को मिलकर देशवासियों को व्यवस्था देनी चाहिए. इस जनिवरोधी सरकार को हटाने के लिए प्रयास होना चाहिए. हमने प्रयास किया, तो देशवासियों का साथ जरूर मिलेगा. हम रुकने वाले नहीं हैं.’

उन्होंने कहा, ‘सभी साथियों से कहना चाहता हूं कि जगह-जगह लोगों को सचेत करें. इस सरकार में जो हो रहा है, उसके बारे में लोगों को बतायें.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola