कांग्रेस ने राहुल का बचाव किया

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने आज कहा कि राहुल गांधी पर पार्टी को फिर से सामने लाने और पुनर्जीवित करने की जिम्मेदारी है. पार्टी ने लोकसभा में पार्टी का नेतृत्व करने का ‘‘महती कार्य’’ नहीं संभालने के लिए उनका बचाव किया. कांग्रेस प्रवक्ता शशि थरुर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि लोकसभा में सिर्फ 44 […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने आज कहा कि राहुल गांधी पर पार्टी को फिर से सामने लाने और पुनर्जीवित करने की जिम्मेदारी है. पार्टी ने लोकसभा में पार्टी का नेतृत्व करने का ‘‘महती कार्य’’ नहीं संभालने के लिए उनका बचाव किया.
कांग्रेस प्रवक्ता शशि थरुर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि लोकसभा में सिर्फ 44 सांसद ही कांग्रेस पार्टी नहीं है. यह तो पूरे भारत के घर, सडक और गांव में है. जहां कही भी राजनीतिक कार्रवाई की जरुरत है आप हमें वहां देखेंगे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे नेता पूरे देश में अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे और मैं समझता हूं बदायूं इसका प्रत्यक्ष जवाब है. उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी आगे रह कर पूरे देश में पार्टी की अगुआई करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सिर्फ संसद तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि पूरे देश में संर्घष करेगी.
थरुर ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी को फिर से सामने लाना और पुनर्जीवित करना बडा कार्य है और इसलिए उन्होंने लोकसभा में पार्टी के नेता पद का ‘‘महती कार्य’’ नहीं लिया. कांग्रेस प्रवक्ता ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता पद पर मल्लिकाजरुन खडगे की नियुक्ति की सराहना करते हुए कहा कि यह नियुक्ति कर्नाटक के नेता की जबर्दस्त मान्यता है जिन्होंने नौ बार विधानसभा का और दो बार लोकसभा का चुनाव जीता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा लोकसभा के नेता पद के लिए खडगे को चुन लिये जाने के बाद इस पद के मुद्दे पर पार्टी में सभी चर्चा बंद हो जानी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




