ePaper

रक्षा बंधन के मौके पर प्रधानमंत्री ने 55 महिलाओं को ट्विटर पर किया फॉलो

Updated at : 26 Aug 2018 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
रक्षा बंधन के मौके पर प्रधानमंत्री ने 55 महिलाओं को ट्विटर पर किया फॉलो

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा बंधन के मौके पर खेल और मीडिया जगत की हस्तियों समेत ट्विटर पर 55 महिलाओं को फॉलो किया. इन महिलाओं में बैडमिंटन युगल खिलाड़ी अश्विनी पोन्नप्पा, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और कर्मन कौर थंडी, धावक पीटी उषा, पूर्व मिस इंडिया और बाल अधिकार कार्यकर्ता स्वरूप, पत्रकार रोमाना […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा बंधन के मौके पर खेल और मीडिया जगत की हस्तियों समेत ट्विटर पर 55 महिलाओं को फॉलो किया. इन महिलाओं में बैडमिंटन युगल खिलाड़ी अश्विनी पोन्नप्पा, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और कर्मन कौर थंडी, धावक पीटी उषा, पूर्व मिस इंडिया और बाल अधिकार कार्यकर्ता स्वरूप, पत्रकार रोमाना इसार खान, श्वेता सिंह, पद्मजा जोशी, शीला भट्ट और शालिनी सिंह शामिल हैं.

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर अभिनेत्री कोएना मित्रा, भारोतोलक करनाम मल्लेश्वरी, फोटो पत्रकार रेणुका पुरी और भाजपा की कुछ सदस्य एवं राज्य सरकार की मंत्रियों को फोलो किया. मोदी द्वारा फोलो की गई कुछ महिलाओं ने प्रधानमंत्री का आभार जताया और उन्हें रक्षा बंधन की बधाई दी.

सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने रक्षा बंधन के मौके पर उन्हें ट्विटर पर फॉलो किया है. प्रधानमंत्री अपने निजी ट्विटर हैंडल पर 2000 लोगों को फॉलो करते हैं जबकि 4.37 करोड़ लोग मोदी को फोलो करते हैं. उनका आधिकारिक ट्विटर हैंडल पीएमओ इंडिया विश्व नेताओं समेत 438 लोगों को फॉलो करता है जबकि 2.69 करोड़ लोग इसे फॉलो करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola