जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक आतंकी, मुठभेड़ जारी

Updated at : 24 Aug 2018 10:02 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक आतंकी, मुठभेड़ जारी

अनंतनाग : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया है, जबकि मुठभेड़ अभी भी जारी है. क्रॉस फायरिंग में एक स्थानीय नागरिक भी गोली लगने से जख्‍मी हो गया है जिसका इलाज चल रहा है. गौर हो कि सुरक्षा बलों को अनंतनाग के कोकेरनाग में आतंकियों की मौजूदगी […]

विज्ञापन

अनंतनाग : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया है, जबकि मुठभेड़ अभी भी जारी है. क्रॉस फायरिंग में एक स्थानीय नागरिक भी गोली लगने से जख्‍मी हो गया है जिसका इलाज चल रहा है.

गौर हो कि सुरक्षा बलों को अनंतनाग के कोकेरनाग में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी, जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. जानकारी के अनुसार, यहां तीन आतंकी छिपे हुए हैं, जिनमें से एक को सेना ने मार गिराया है. खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से फायरिंग जारी है.

भारत 32 साल पुराने समझौते का हवाला देकर पाकिस्तान से मांगेगा जैश आतंकवादी का ब्योरा

बताया जा रहा है कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने मिलकर संयुक्त सर्च अभियान शुरू किया. शुक्रवार सुबह इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गया. इस बीच सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में इंटरनेट सेवा भी बाधित कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola