इमरान ने किया बचाव : सिद्धू शांतिदूत, उन्हें निशाना बनाने वाले लोग अमन को पहुंचा रहे नुकसान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू का बचाव किया. टि्वटर पर इमरान ने लिखा कि मेरे शपथ ग्रहण समारोह के लिए पाकिस्तान आने पर मैं सिद्धू को धन्यवाद देना चाहता हूं. वह शांति के राजदूत हैं और पाकिस्तान की जनता ने उन्हें प्यार और स्नेह दिया. भारत में जिन […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू का बचाव किया. टि्वटर पर इमरान ने लिखा कि मेरे शपथ ग्रहण समारोह के लिए पाकिस्तान आने पर मैं सिद्धू को धन्यवाद देना चाहता हूं. वह शांति के राजदूत हैं और पाकिस्तान की जनता ने उन्हें प्यार और स्नेह दिया. भारत में जिन लोगों ने उन्हें निशाना बनाया है, वे इस उपमहाद्वीप में शांति को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं. बिना शांति के हमारे लोग तरक्की नहीं कर सकते. आगे बढ़ने के लिए पाक व भारत को अवश्य बातचीत करनी चाहिए. कश्मीर मुद्दे समेत सभी विवादों का समाधान करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










