जयललिता की मृत्यु की जांच कर रहे पैनल ने एम्स के डॉक्टरों को बुलाया

चेन्नई : पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की मृत्यु की परिस्थितियों की जांच करने के लिए गठित न्यायमूर्ति ए. अरूमुगस्वामी जांच आयोग ने चेन्नई के अपोलो अस्पताल में अन्नाद्रमुक नेता का परीक्षण करने वाले एम्स के तीन डॉक्टरों को समन किया है. आयोग ने तीनों डॉक्टरों से 23-24 अगस्त को अपने समक्ष उपस्थित होने को कहा […]
चेन्नई : पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की मृत्यु की परिस्थितियों की जांच करने के लिए गठित न्यायमूर्ति ए. अरूमुगस्वामी जांच आयोग ने चेन्नई के अपोलो अस्पताल में अन्नाद्रमुक नेता का परीक्षण करने वाले एम्स के तीन डॉक्टरों को समन किया है. आयोग ने तीनों डॉक्टरों से 23-24 अगस्त को अपने समक्ष उपस्थित होने को कहा है. आयोग ने श्वांस चिकित्सा विभाग के डॉक्टर जी. सी. खिलनानी, एनेस्थेसिया विभाग के प्रोफेसर अंजन त्रिखा और हृदय रोग विभाग के प्रोफेसर नीतीश नायक को समन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




