केदारनाथ में 59 भवन अत्यंत खतरनाक

Updated at : 02 Jun 2014 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
केदारनाथ में 59 भवन अत्यंत खतरनाक

देहरादून: पिछले साल आयी भीषण प्राकृतिक आपदा में सर्वाधिक प्रभावित हुए केदारनाथ क्षेत्र में 59 भवनों को ‘अत्यंत खतरनाक’ श्रेणी के तहत चिन्हित किया गया है और इन्हें गिराये जाने की सिफारिश की गयी है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के गत 30 मई को अपने केदारनाथ दौरे के दौरान दिये गये निर्देशों के मुताबिक […]

विज्ञापन

देहरादून: पिछले साल आयी भीषण प्राकृतिक आपदा में सर्वाधिक प्रभावित हुए केदारनाथ क्षेत्र में 59 भवनों को ‘अत्यंत खतरनाक’ श्रेणी के तहत चिन्हित किया गया है और इन्हें गिराये जाने की सिफारिश की गयी है.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के गत 30 मई को अपने केदारनाथ दौरे के दौरान दिये गये निर्देशों के मुताबिक रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने गत 31 मई और एक जून को सर्वेक्षण कर क्षतिग्रस्त मकानों और दुकानों सहित सभी प्रकार के भवनों का चिन्हीकरण किया.

क्षतिग्रस्त भवनों का चिन्हीकरण करने वाली टीम में शामिल उखीमठ के उपजिलाधिकारी उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि केदारनाथ में कुल 182 भवनों को पूर्णतया या आंशिक रुप से खतरनाक पाया गया है.

उन्होंने बताया कि 59 भवनों को अत्यंत खतरनाक श्रेणी के तहत चिन्हित किया गया है और उन्हें ‘नेहरु इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग’ की सहायता से गिरा दिये जाने की सिफारिश की गयी है. अधिकारी ने बताया कि अन्य भवनों को खतरनाक या कम खतरनाक श्रेणियों के तहत चिन्हित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola