Video: मध्यप्रदेश के डिंडोरी में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने 6 को कुचला, 5 की मौत
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 Apr 2026 9:05 AM
डिंडोरी हादसे की तस्वीर (Photo: PTI)
Video : मध्यप्रदेश के डिंडोरी में ट्रक ने सड़क किनारे खड़े छह लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. नीचे देखें सड़क हादसे का वीडियो.
Video : मध्य प्रदेश के डिंडोरी में जबलपुर-अमरकंटक हाईवे पर रविवार तड़के (1 बजे के आसपास) भीषण हादसा हुआ. इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कुछ महिलाएं रोती हुई नजर आ रही है. देखें वीडियो.
STORY | Five killed after being run over by truck in MP's Dindori
— Press Trust of India (@PTI_News) April 12, 2026
Five men were killed and one person was injured after being run over by a truck on a highway in Madhya Pradesh's Dindori district in the early hours of Sunday, police said.
READ | https://t.co/OmKdBRkZGO
VIDEO | pic.twitter.com/bUySf8eBh9
वीडियो में एक शख्स नजर आ रहा है जो हादसे के बारे में जानकारी दे रहा है. उसने बताया कि रात के एक बजे के आसपास की घटना है. मैं अपनी दुकान में था और कस्टमर को डील कर रहा था. ठीक उसी वक्त अचानक जोर से आवाज आई. मुझे ऐसा लगा कि कुछ ब्लास्ट हुआ है. इसके बाद मैंने पता किया तो जानकारी मिली कि 1 किलोमीटर दूर दुर्घटना हुई है.
शख्स ने बताया कि एक पिकअप खड़ी थी. उसके पास कुछ लोग खड़े थे. इन लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी.
पिकअप ड्राइवर समेत पांच लोगों की मौके पर मौत
सभी लोग पिकअप से अपने गांव लौट रहे थे, तभी किकरातालाब के पास गाड़ी का टायर पंचर हो गया. जैसे ही ड्राइवर पंचर ठीक करने लगा, सभी नीचे उतर गए. तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. एसपी वाहिनी सिंह के मुताबिक, पिकअप ड्राइवर समेत पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










