कर्नाटक में डॉक्टर की हत्या, 8 साल के बेटे पर भी चाकू से हमला; पत्नी हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
डॉक्टर की पत्नी के साथ फाइल फोटो

डॉक्टर की पत्नी के साथ फाइल फोटो (Photo : X)

धारवाड़ में एक घर के भीतर डॉक्टर की हत्या का मामला सामने आया है. इसके अलावा डॉक्टर का बेटा भी खून से लथपथ स्थिति में पाया गया, जबकि डॉक्टर की पत्नी भी उस समय घर पर मौजूद थी. जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

विज्ञापन

Karnataka Doctor Murder : कर्नाटक के धारवाड़ में एक 45 वर्षीय डॉक्टर की उनके अपार्टमेंट में हत्या कर दी गई, जबकि उनके आठ वर्षीय बेटे पर भी चाकू से हमला किया गया. डॉक्टर की पहचान चिरायु अस्पताल में काम करने वाले एनेस्थेसियोलॉजिस्ट डॉ. किरण होन्नवर के रूप में हुई है.

बेटे का चल रहा इलाज

उनकी पत्नी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. उनके बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस ने बताया बाहरी व्यक्ति का नहीं हुआ प्रवेश

एनडीटीवी की रिपोर्ट के हवाले से हुबली-धारवाड़ पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने घटना से जुड़ी जानकारी दी. उनके अनुसार, शुरुआती जांच से पता चलता है कि किसी बाहरी व्यक्ति के अपार्टमेंट में प्रवेश करने की आशंका नहीं है. उन्होंने अपार्टमेंट परिसर को सुरक्षा के लिहाज से बेहतर बताया. पुलिस ने बताया कि घटना के समय घर में केवल तीन लोग पति, पत्नी और बच्चा मौजूद थे.

संपर्क न होने पर परिजनों को हुई चिंता

यह मामला तब सामने आया जब डॉ. किरण के रिश्तेदारों ने उनसे बार-बार संपर्क करने की कोशिश की. उनकी पत्नी ने कथित तौर पर बताया कि वे आराम कर रहे हैं और बाद में कहा कि वे बाहर गए हैं. शाम तक उनसे संपर्क न हो पाने पर, परिवार के सदस्य उनके अपार्टमेंट में गए और उन्हें खून से लथपथ पाया. उन्हें घर के अंदर एक घायल बच्चा भी मिला.

पुलिस की जांच

पुलिस ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो बच्चा सांस ले रहा था, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जांचकर्ताओं ने बताया कि पति एक कमरे में मृत पाया गया, जबकि घायल बच्चा दूसरे कमरे में मिला. पुलिस अभी तक घटनाक्रम का सटीक पता नहीं लगा पाई है.

ये भी पढ़ें : बंटी यादव मर्डर केस; मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली


विज्ञापन
आलोक पाठक

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola