वायुसेना प्रमुख ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात, जरुरतों की जानकारी दी

Updated at : 02 Jun 2014 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
वायुसेना प्रमुख ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात, जरुरतों की जानकारी दी

नयी दिल्ली: भारतीय वायुसेना प्रमुख अरुप राहा ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और समझा जाता है कि वायुसेना प्रमुख ने बल की संचालनात्मक तैयारियों से उन्हें अवगत कराया. वायुसेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और बताया जाता है कि उन्होंने मोदी को बल की तैयारियों तथा भविष्य की उसकी जरुरतों के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारतीय वायुसेना प्रमुख अरुप राहा ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और समझा जाता है कि वायुसेना प्रमुख ने बल की संचालनात्मक तैयारियों से उन्हें अवगत कराया. वायुसेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और बताया जाता है कि उन्होंने मोदी को बल की तैयारियों तथा भविष्य की उसकी जरुरतों के बारे में जानकारी दी.

भारतीय वायुसेना अपनी जरुरतों को लेकर नई सरकार के समक्ष व्यापक प्रस्तुति देने को तैयार है जिनमें जल्द से जल्द 126 राफेल बहुउद्देशीय लडाकू विमानों और हल्के मालवाहक हेलिकाप्टरों की प्राप्ति भी शामिल है.यह सौदा दो साल पहले हो चुका है और नए विमानों को मिलने में हो रही देरी के मद्देनजर वायुसेना अपने पुराने मिग श्रेणी के विमानों से काम चलाने को मजबूर है जो आए दिन हादसों का शिकार होते रहते हैं.

रक्षा खरीद बोलियों में भाग लेने वाली कंपनियों के खिलाफ लगे रिश्वत के आरोपों तथा अधिकारियों के मामलों की सुनवाई में शामिल रहने के कारण सौदों के रद्द होने के चलते वायुसेना को हल्के मालवाहक हेलिकाप्टरों की कमी का सामना करना पड रहा है.राहा बल की रक्षा तैयारियों के संबंध में पहले ही रक्षा मंत्री अरुण जेटली को जानकारी दे चुके हैं. साथ ही वह रक्षा क्षमताओं को मजबूती प्रदान करने में सरकार की ओर से मिलने वाले जरुरी सहयोग की स्थिति से भी उन्हें अवगत करा चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola