ePaper

शर्मनाक! गुरुग्राम में मुस्लिम की जबरन कटवायी दाढ़ी

Updated at : 03 Aug 2018 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक! गुरुग्राम में मुस्लिम की जबरन कटवायी दाढ़ी

तीन युवक हुए गिरफ्तारगुरुग्राम : सेक्टर 37 में मंगलवार को एक मुस्लिम युवक जफरुद्दीन की जबरदस्ती दाढ़ी काटने के मामले में पुलिस ने में तीन युवकों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया. इनमें से दो गौरव और एकलाश उत्तर प्रदेश के एवं एक नितिन हरियाणा का रहने वाला है. गुड़गाव पुलिस के पीआरओ सुभाष […]

विज्ञापन

तीन युवक हुए गिरफ्तार
गुरुग्राम : सेक्टर 37 में मंगलवार को एक मुस्लिम युवक जफरुद्दीन की जबरदस्ती दाढ़ी काटने के मामले में पुलिस ने में तीन युवकों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया. इनमें से दो गौरव और एकलाश उत्तर प्रदेश के एवं एक नितिन हरियाणा का रहने वाला है. गुड़गाव पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकान ने बताया कि जफरुद्दीन हरियाणा के मेवात का रहने वाला है. वह अपने दोस्त इब्राहिम से मिलने गुड़गांव आया हुआ था.

इसी दौरान मंगलवार को वह एक सैलून में केश कटाने गया था, जहां आरोपी पहले से मौजूद थे. पुलिस के मुताबिक किसी बात को जफरुद्दीन से उन लड़कों की कहा-सुनी हो गयी. इसके बाद आरोपियों ने पहले उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी की. शुरुआत में जफरुद्दीन उनकी टिप्पणियों को सहता रहा और बात हद से आगे निकल गयी, तब उसने उसका विरोध किया. युवक का आरोप है कह उसके बाद उसे सैलून में ही एक कुर्सी से बांध दिया गया और को डरा-धमका कर उसकी दाढ़ी कटवा दी.

उसे इसकी किसी से शिकायत करने पर बुरा अंजाम झोलने की धमकी भी दी गयी, मगर युवक ने इसके खिलाफ सेक्टर 37 के थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी, जिसके आधार पर पुलिस ने इन तीन युवकों की पहचान की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola