CPWD के महानिदेशक प्रभाकर सिंह को एक साल का सेवा विस्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2018 7:23 PM
नयी दिल्ली : केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के महानिदेशक प्रभाकर सिंह को सेवानिवृत्ति के बाद एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है. बुधवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी है. कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में उनकी सेवा का विस्तार दिया गया है. इस आदेश में […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के महानिदेशक प्रभाकर सिंह को सेवानिवृत्ति के बाद एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है. बुधवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी है. कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में उनकी सेवा का विस्तार दिया गया है.
इस आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 31 जुलाई, 2018 (उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख) के बाद एक साल के लिए सीपीडब्ल्यूडी के महानिदेशक के रूप में सिंह की नियुक्ति को मंजूरी है. सिंह के आधिकारिक बॉयोडेटा के मुताबिक, उन्होंने विभाग में विभिन्न पदों पर 36 साल से अधिक समय तक अपनी सेवाएं दी हैं. उन्होंने 1982 में सहायक कार्यपालक अभियंता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. सिंह ने 30 जून, 2018 को सीपीडब्ल्यूडी के महानिदेशक का कार्यभार संभाला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










