राज्यसभा सदस्यों ने भी सुनी लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jul 2018 5:57 PM
नयी दिल्ली : पी चिदंबरम, रूपा गांगुली, विनय सहस्रबुद्धे, नरेश गुजराल समेत राज्यसभा के कई सदस्यों ने शुक्रवार को लोकसभा में विशिष्ट दीर्घा में बैठकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा सुनी. सुबह चर्चा शुरू होने पर कांग्रेस के पी चिदंबरम और भाजपा की रूपा गांगुली समेत कुछ सदस्यों को लोकसभा की दीर्घा में देखा गया. गांगुली […]
नयी दिल्ली : पी चिदंबरम, रूपा गांगुली, विनय सहस्रबुद्धे, नरेश गुजराल समेत राज्यसभा के कई सदस्यों ने शुक्रवार को लोकसभा में विशिष्ट दीर्घा में बैठकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा सुनी. सुबह चर्चा शुरू होने पर कांग्रेस के पी चिदंबरम और भाजपा की रूपा गांगुली समेत कुछ सदस्यों को लोकसभा की दीर्घा में देखा गया.
गांगुली अपराह्न तीन बजे तक लगातार चर्चा सुनती रहीं. इस दौरान कांग्रेस के एम वी राजीव गौडा, शिरोमणि अकाली दल के नरेश गुजराल, भाजपा के राजीव चंद्रशेख्रर, विनय सहस्रबुद्धे और जी वी एल नरसिंहराव तथा जदयू के हरिवंश समेत अनेक सदस्य चर्चा सुन रहे थे.
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी एक विशिष्ट दीर्घा में बैठकर चर्चा सुनी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










