उत्तराखंड : पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, एक की मौत, तीन लापता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2018 12:41 AM
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आसमान से मौत की बारिश हो रही है. आफत की बारिश से पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल है. हर ओर कोहराम बचा है. चार दिनों से हो रहा है बारिश जिले में चार दिनों से लगातार बारशि हो रही है लगातार हो रही बारिश से नदी नालों में उफान […]
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आसमान से मौत की बारिश हो रही है. आफत की बारिश से पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल है. हर ओर कोहराम बचा है.
चार दिनों से हो रहा है बारिश
जिले में चार दिनों से लगातार बारशि हो रही है लगातार हो रही बारिश से नदी नालों में उफान है. सड़कों पर नाली का पानी भर गया है. यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है.
बारिश ने ली एक जान
आफत की इस बारिश में एक शख्स की मौत हो गयी, जबकि, तीन अन्य लापता हो गये. वहीं, मियाम घाटी में करीब 45 गांवों तथा भारत – चीन सीमा पर भारत की आखिरी चौकी से भी संपर्क कट गया है.
टूट गई हैं सड़क, यातायात ठप
लगातार बारिश की वजह से दो पुल बह गये और ग्रामीण इलाकों में कई सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गयीं. देहरादून में स्टेट इमरजेंसी ऑपरेटिंग सेंटर ने बताया कि पिथौरागढ़ के धारचूला इलाके में खेला गांव में एक पत्थर गिरने से एक शख्स की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










