ये क्या! स्कूल का तुगलकी फरमान, लड़कियों को खास रंग के इनर वियर पहनने के दिये निर्देश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पुणे : पुणे में एक निजी स्कूल द्वारा जारी विचित्र दिशा-निर्देशों के बाद विवाद खड़ा हो गया है, इसमें लड़कियों को विशेष रंग के इनरवियर पहनने का निर्देश दिया गया है. ‘एमआईटी विश्वशांति गुरुकुल स्कूल’ ने छात्राओं को सफेद तथा बेज रंग के इनरवियर पहनने का निर्देश दिया है. दूसरी ओर, एक अन्य को-एड स्कूल […]
विज्ञापन
पुणे : पुणे में एक निजी स्कूल द्वारा जारी विचित्र दिशा-निर्देशों के बाद विवाद खड़ा हो गया है, इसमें लड़कियों को विशेष रंग के इनरवियर पहनने का निर्देश दिया गया है.
‘एमआईटी विश्वशांति गुरुकुल स्कूल’ ने छात्राओं को सफेद तथा बेज रंग के इनरवियर पहनने का निर्देश दिया है.
दूसरी ओर, एक अन्य को-एड स्कूल में सभी छात्रों से विशेष समय पर शौचालय का इस्तेमाल करने को कहा गया है. अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ कदम उठाने की मांग की है.
वहीं मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि यह दिशा-निर्दश छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जारी किये गये हैं.
शिक्षा (प्राथमिक) के निदेशक दिनकर दीमकर ने पुणे नगर निगम (पीएमसी) को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है. पीएमसी के शिक्षा बोर्ड ने मामले की जांच के लिए दो अधिकारियों को नियुक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










