2019 में रेलवे में नौकरी ही नौकरी, रिक्त पदों पर एक लाख से ज्यादा भर्तियां
Updated at : 04 Jul 2018 12:16 AM (IST)
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी की चाहत करने वालों के लिए अच्छी खबर है. आने वाले समय में रेलवे में बंपर भर्तियां होने वाली हैं. 2019 के मार्च अप्रेल तक रेलवे खाली पदों पर एक लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी देगा.रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने आज कहा कि भारतीय रेल वे अगले साल मार्च […]
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी की चाहत करने वालों के लिए अच्छी खबर है. आने वाले समय में रेलवे में बंपर भर्तियां होने वाली हैं. 2019 के मार्च अप्रेल तक रेलवे खाली पदों पर एक लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी देगा.रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने आज कहा कि भारतीय रेल वे अगले साल मार्च – अप्रैल तक एक लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती का काम पूरा कर लेगा.
लोहानी ने कहा कि रेलवे के पास लगभग 1.10 लाख रिक्त पदों के लिए लगभग 2.27 करोड़ आवेदन आये हैं , जिसका विज्ञापन इस साल की शुरुआत में दिया गया था. इन पदों के लिए परीक्षाएं सितंबर, अक्तूबर और नवंबर में कराई जायेगी. इनमें रेलवे सुरक्षा बल के पद भी शामिल हैं. उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मार्च-अप्रैल 2019 तक ये नियुक्तियां हो जाएगी.
10 जुलाई तक 2.27 करोड़ आवेदनों की छंटनी पूरी कर ली जाएगी. हम उनकी शारीरिक और मानसिक जांच दिसंबर-जनवरी तक पूरा कर लेंगे और मार्च तक उनकी नियुक्ति कर दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




