ePaper

मजदूर मिट्टी के ढ़ेर में हुआ दफन, कुत्ते नोच रहे थे हाथ, 8 घंटे बाद जिंदा निकाला गया

Updated at : 19 Jun 2018 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
मजदूर मिट्टी के ढ़ेर में हुआ दफन, कुत्ते नोच रहे थे हाथ, 8 घंटे बाद जिंदा निकाला गया

जबलपुर : दिनभर काम की थकान के बाद एक खाली मैदान में सुकून से सो रहे मजदूर विजय विश्वकर्मा पर रात में एक डंपर ने मिट्टी डाल दिया, जिसके बाद मजदूर पूरी रात मिट्टी में ही दबा रहा. घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर की है. सुबह करीब साढ़े आठ बजे वहां से गुजर रहे कुछ […]

विज्ञापन


जबलपुर :
दिनभर काम की थकान के बाद एक खाली मैदान में सुकून से सो रहे मजदूर विजय विश्वकर्मा पर रात में एक डंपर ने मिट्टी डाल दिया, जिसके बाद मजदूर पूरी रात मिट्टी में ही दबा रहा. घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर की है.

सुबह करीब साढ़े आठ बजे वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने कुत्तों को मिट्टी के ढेर से हाथ खींचते देखा, जिसके बाद उन्होंने लाश होने की आशंका में पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मिट्टी का ढेर हटवाया तो मजदूर बेहोशी की हालत में मिला. स्थानीय लोगों ने युवक पर पानी के छींटे मारे जिससे वह होश में आ गया. इसके बाद पुलिस ने उसे विक्टोरिया अस्पताल में भरती कराया जहां उसकी हालत ठीक बतायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola