ePaper

असम में बाढ़ से स्थिति और बिगड़ी, पांच और मौत

Updated at : 18 Jun 2018 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
असम में बाढ़ से स्थिति और बिगड़ी, पांच और मौत

नयी दिल्ली : उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से थोडी राहत मिली. इस बीच, असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गयी है, जिससे साढ़े चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. राज्य में बाढ़ से पिछले 24 घंटों के दौरान पांच और लोगों की मौत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से थोडी राहत मिली. इस बीच, असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गयी है, जिससे साढ़े चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. राज्य में बाढ़ से पिछले 24 घंटों के दौरान पांच और लोगों की मौत हो गयी. अब बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गयी है.

एक अधिकारी ने बताया कि कार्बी आंगलोंग पश्चिम, गोलाघाट, करीमगंज, हैलाकांडी और कछार जिलों में 4.48 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए है. मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में अगले 24 घंटे में बारिश और आंधी का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अगले पांच-छह दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में तेजी आने की संभावना है. मॉनसून का कमजोर पड़ना सामान्य गतिविधि है.

मॉनसून वर्तमान में ठाणे, अहमदनगर, बुलढाणा, अमरावती, गोंदिया, तितलगढ़, कटक, मिदनापुर, ग्वालपाड़ा और बागडोगरा से गुजर रहा है. 15 जून तक यह काफी सक्रिय था, लेकिन वर्तमान में यह कमजोर पड़ा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola