50 लाख की वियाग्रा की गोलियां पकड़ी
रामेश्वरम : तमिलनाडु में रामेश्वरम के नजदीक से एक नौका से 50 लाख रुपये मूल्य की वियाग्रा की गोलियां सोमवार को पकड़ी गयी. इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि पकड़ी गयी वियाग्रा की गोलियों को कथित रूप से तस्करी करके श्रीलंका ले जाने का इरादा था. सूचना के आधार […]
रामेश्वरम : तमिलनाडु में रामेश्वरम के नजदीक से एक नौका से 50 लाख रुपये मूल्य की वियाग्रा की गोलियां सोमवार को पकड़ी गयी. इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि पकड़ी गयी वियाग्रा की गोलियों को कथित रूप से तस्करी करके श्रीलंका ले जाने का इरादा था. सूचना के आधार पर पुलिस को यहां 50 किलोमीटर दूर कीझाकराई भेजा गया और वियाग्रा की गोलियों से लदी एक नौका पकड़ी. पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफल रही जबकि दो लोग गोलियों को छोड़कर भाग गये. पुलिस ने बताया कि दोनों फरार लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










