दिल्लीवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश होने की संभावना
नयी दिल्ली: दिल्लीवासियों को आज गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने की संभावना जतायी जा रही है. मौसम विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी है. बता दें कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री […]
नयी दिल्ली: दिल्लीवासियों को आज गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने की संभावना जतायी जा रही है. मौसम विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी है.
बता दें कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था. वहीं आर्द्रता का स्तर 71 फीसदी दर्ज किया गया. अधिकारी ने बताया कि मौसम वैज्ञानिकों ने आज दोपहर में बारिश की संभावना जाहिर की है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. कल अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










