ePaper

VIDEO : भूमि विवाद में बहू ने की सास की पिटाई, सड़क पर घसीटा

Updated at : 09 Jun 2018 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO :  भूमि विवाद में बहू ने की सास की पिटाई, सड़क पर घसीटा

भुवनेश्वर : पुलिस ने आज उस बहू को गिरफ्तार कर लिया जो वायरल हुए एक वीडियो में अपनी 75 वर्षीय सास को लोगों के सामने सड़क पर घसीटती दिख रही है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यशवंत सेनापति ने बताया कि घटना ओड़िशा के बारगढ़ जिले के तालापाली गांव की है. उन्होंने बताया , ‘ घटना बृहस्पतिवार […]

विज्ञापन


भुवनेश्वर :
पुलिस ने आज उस बहू को गिरफ्तार कर लिया जो वायरल हुए एक वीडियो में अपनी 75 वर्षीय सास को लोगों के सामने सड़क पर घसीटती दिख रही है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यशवंत सेनापति ने बताया कि घटना ओड़िशा के बारगढ़ जिले के तालापाली गांव की है. उन्होंने बताया , ‘ घटना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे की है.


आरोपी बहू ने घर में अपनी बुजुर्ग सास के साथ मारपीट की और फिर उन्हें गांव की सड़क तक घसीट कर ले गयी.’ सेनापति ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लगी जिसके बाद पुलिस का एक दल गांव पहुंच गया. महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.

शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी का अपनी सास के साथ भूमि संबंधी विवाद चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola