ePaper

मेघालय के गारो खासी हिल्स में इंटरनेट सेवाएं निलंबित

Updated at : 09 Jun 2018 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
मेघालय के गारो खासी हिल्स में इंटरनेट सेवाएं निलंबित

तुरा (मेघालय) : मेघालय के गारो खासी हिल्स में जीएचएडीसी वन सलाहकार समिति के अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा विरोध – प्रदर्शन करने के बाद प्रशासन ने आज क्षेत्र में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी. गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) की वन सलाहकार समिति के अध्यक्ष सोफिउर रहमान […]

विज्ञापन


तुरा (मेघालय) :
मेघालय के गारो खासी हिल्स में जीएचएडीसी वन सलाहकार समिति के अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा विरोध – प्रदर्शन करने के बाद प्रशासन ने आज क्षेत्र में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी. गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) की वन सलाहकार समिति के अध्यक्ष सोफिउर रहमान ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से गारो – विरोधी पोस्ट लिखा था , जिस लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश था.

भाजपा से जुड़े रहमान बालाचंदा जिला परिषद के एक निर्वाचित सदस्य हैं. रहमान ने इन पोस्ट से इनकार किया और कहा कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर लिया गया है. बहरहाल मेघालय के शिलांग में स्थानीय खासी एवं सिख समुदाय के लोगों के बीच हालिया हिंसा को देखते हुए एहतियात के तौर पर क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola