गृह मंत्री राजनाथ ने कहा-जम्मू कश्मीर में स्थापित होंगी नौ नयी बटालियन

Updated:
विज्ञापन

जम्मू: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में नौ नयी बटालियन स्थापित की जायेंगी. उन्होंने कहा कि इन नौ बटालियनों में से दो सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित की जायेंगी. इसके अलावा दो महिला बटालियन जम्मू और कश्मीर मंडलों में स्थापित की जायेंगी तथा पांच ऐसी ‘इंडियन रिजर्व बटालियन’ स्थापित की […]

विज्ञापन

जम्मू: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में नौ नयी बटालियन स्थापित की जायेंगी. उन्होंने कहा कि इन नौ बटालियनों में से दो सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित की जायेंगी. इसके अलावा दो महिला बटालियन जम्मू और कश्मीर मंडलों में स्थापित की जायेंगी तथा पांच ऐसी ‘इंडियन रिजर्व बटालियन’ स्थापित की जायेंगी जिनमें 60 प्रतिशत सीट सीमावर्ती क्षेत्रों में रहनेवाले लोगों के लिए आरक्षित होंगी.

राजनाथ राज्य के दो दिन के दौरे पर गुरुवारको पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि 450 करोड़ रुपये की लागत से 14,460 बंकर बनाये जायेंगे. इनमें से 1,431 सामुदायिक बंकर तथा 13,029 बंकर व्यक्तिगत होंगे. उन्होंने यह भी घोषणा की कि पाकिस्तान की गोलाबारी में मारे गये लोगों के परिजनों को दी जानेवाली अनुदान राशि तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गयी है. राजनाथ ने एक अन्य घोषणा में कहा कि कश्मीरी विस्थापितों को दी जानेवाली नकदी सहायता 30 प्रतिशत तक बढ़ा दी गयी है और अब प्रत्येक परिवार को वर्तमान 10 हजार रुपये के बदले 13 हजार रुपये मिलेंगे.

उन्होंने कहा कि उनके दिल्ली लौटने के बाद इस संबंध में शीघ्र आदेश जारी किया जायेगा. राजनाथ ने यह घोषणा भी की कि पश्चिमी पाकिस्तान से आये शरणार्थियों के प्रत्येक परिवार को 5.50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा. इसका लाभ 5,764 शरणार्थियों को मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola