वैष्णो देवी में तीर्थयात्रियों की जान बचाने वाला जवान प्रधानमंत्री मेडल से सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : वैष्णो देवी में 2016 में भूस्खलन की घटना में फंसे तीर्थयात्रियों की जान बचाने वाले सीआरपीएफ के एक जवान को प्रधानमंत्री पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है. अर्धसैनिक बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बल की छठी बटालियन के हेड कांस्टेबल हरविंदर सिंह को 24 अगस्त , 2016 को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वैष्णो देवी में 2016 में भूस्खलन की घटना में फंसे तीर्थयात्रियों की जान बचाने वाले सीआरपीएफ के एक जवान को प्रधानमंत्री पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है. अर्धसैनिक बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बल की छठी बटालियन के हेड कांस्टेबल हरविंदर सिंह को 24 अगस्त , 2016 को खुद की जान दांव पर लगाकर वीरता दिखाने के लिए प्रधानमंत्री मेडल से सम्मानित किया गया .

सिंह घटना के दिन प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर में तीर्थयात्रियों की जांच के लिए तैनात थे. उसी दौरान उन्होंने देखा कि कुछ महिलाएं और उनके बच्चे भूस्खलन में फंस गए हैं. इस दौरान पहाड़ से नीचे पत्थर भी गिर रहे थे. प्रवक्ता ने बताया कि बचाव की कोशिश के दौरान सिंह स्वयं भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola