ePaper

कश्‍मीर में बोले राजनाथ सिंह-मेरे नौजवानो, कभी भी तबाही का रास्ता मत पकड़ना

Updated at : 07 Jun 2018 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
कश्‍मीर में बोले राजनाथ सिंह-मेरे नौजवानो, कभी भी तबाही का रास्ता मत पकड़ना

श्रीनगर : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को दो दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर यहां पहुंचे. यहां उन्होंने सूबे के नौजवानों को सही राह पकड़ने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि मेरे नौजवानो, कभी भी तबाही का रास्ता मत पकड़ना, हमेशा तरक्की का रास्ता पकड़ना. श्रीनगर में राजनाथ सिंह ने कहा कि तालीम की ताकत […]

विज्ञापन

श्रीनगर : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को दो दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर यहां पहुंचे. यहां उन्होंने सूबे के नौजवानों को सही राह पकड़ने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि मेरे नौजवानो, कभी भी तबाही का रास्ता मत पकड़ना, हमेशा तरक्की का रास्ता पकड़ना.

श्रीनगर में राजनाथ सिंह ने कहा कि तालीम की ताकत और खेल की करामात से बदलाव आ सकता है. जम्मू-कश्मीर के बच्चों में गजब की प्रतिभा है, उस प्रतिभा को मौके मिलने चाहिए। सरकार ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों को कोई भी गुमराह कर सकता है, गुमराह हुए बच्चों को ध्यान में रखते हुए हमने पत्थरबाजों के केस वापस लिये थे.

इधर, सूबे की मुख्‍मंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा किजम्मू-कश्मीर के बच्चों को भी देश के अन्य हिस्सों की तरह विकसित करने का अवसर और वातावरण दिया जाना चाहिए. ऐसे में पत्थरबाजी, बमबारी, गोलीबारी बंद होगी और इन बच्चों को बढ़ने का मौका मिलेगा.

आपको बता दें कि गृह मंत्री यहां अधिकारियों के साथ आतंकवाद रोधी कार्रवाई रोके जाने के फैसले की समीक्षा करने वाले हैं. साथ ही वे कुपवाड़ा, श्रीनगर और जम्मू के चुनिंदा इलाकों का भी दौरा करेंगे. वह मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की ओर दिये जाने वाले इफ्तार में भी शामिल होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola