ePaper

सेना के गश्ती दल पर आतंकियों ने गोलीबारी की, दो जवान घायल

Updated at : 07 Jun 2018 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
सेना के गश्ती दल पर आतंकियों ने गोलीबारी की, दो जवान घायल

श्रीनगर : जम्मू – कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट सेना के एक गश्ती दल पर आज आतंकियों ने हमला किया जिसमें दो सैनिक घायल हो गए. रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया , ‘‘ केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बाड़ से थोड़ा पहले आतंकियों ने गश्त कर रहे जवानों पर […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू – कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट सेना के एक गश्ती दल पर आज आतंकियों ने हमला किया जिसमें दो सैनिक घायल हो गए. रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया , ‘‘ केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बाड़ से थोड़ा पहले आतंकियों ने गश्त कर रहे जवानों पर गोलीबारी की. ” उन्होंने बताया कि गोलीबारी में दो जवान घायल हुए हैं.

जवानों ने जवाबी गोलीबारी की. अंतिम रिपोर्ट आने तक अभियान जारी था. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सुरक्षा हालात का जायजा लेने राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं। वह कल सुबह कुपवाड़ा जिले का दौरा करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola