ePaper

एंबुलेंस नहीं होने पर गर्भवती महिला को सात किलोमीटर तक कामचलाऊ स्ट्रेचर ढोया

Updated at : 07 Jun 2018 10:35 AM (IST)
विज्ञापन
एंबुलेंस नहीं होने पर गर्भवती महिला को सात किलोमीटर तक कामचलाऊ स्ट्रेचर ढोया

पलक्कड़ : अट्टापडी आदिवासी इलाके में एंबुलेंस नहीं होने पर 27 साल की गर्भवती महिला को उसके रिश्तेदारों ने एक कामचलाऊ स्ट्रेचर पर कम से कम सात किलोमीटर तक ले जाकर एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया. अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि एंबुलेंस नहीं होने पर महिला को […]

विज्ञापन


पलक्कड़ :
अट्टापडी आदिवासी इलाके में एंबुलेंस नहीं होने पर 27 साल की गर्भवती महिला को उसके रिश्तेदारों ने एक कामचलाऊ स्ट्रेचर पर कम से कम सात किलोमीटर तक ले जाकर एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया. अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि एंबुलेंस नहीं होने पर महिला को लकड़ी के गट्ठरों के बीच बेडशीट बांधकर बनाए गए कामचलाऊ स्ट्रेचर पर ले जाया गया.

यह घटना उस समय प्रकाश में आयी जब टेलीविजन चैनलों ने उसे ले जाने की तस्वीरें प्रसारित कीं. महिला ने कल कोट्टाथरा में एक सरकारी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया और दोनों स्वस्थ हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola