पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन से भारत में ड्रग्स की सप्लाई कर दी है शुरू, जानें

-ड्रोन से पाक कर रहा ड्रग्स की स्मगलिंग -सीमा पार से हो रही तस्करी, गुरदासपुर में दिखा प्लास्टिक बैग के साथ ड्रोन नयी दिल्ली : एक तरफ तो दुनिया की कई बड़ी कंपनियां ड्रोन से आसानी से पिज्जा या किताबों की डिलीवरी करने के उपायों के बारे में सोच रही है, वहीं पाकिस्तानी तस्करों ने […]
-ड्रोन से पाक कर रहा ड्रग्स की स्मगलिंग
पंजाब के आसपास के गावों में ऐसे कई मामले देखने को मिल रहे हैं. बीएसएफ की इंटेलिजेंस यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि हाल ही में गुरदासपुर के एक गांव में तस्करों द्वारा ड्रोन के इस्तेमाल की जानकारी मिली थी. प्लास्टिक बैग में रखा नशीला पदार्थ ड्रोन के जरिये करीब 200 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था. जब उसे पहचान लिया गया तो ड्रोन पैकेज की डिलीवरी किये बगैर पाकिस्तान वापस लौट गया. तस्करों द्वारा ड्रग की स्मगलिंग के लिए अपनाया जा रहा यह तरीका बीएसएफ के लिए पर्याप्त संकेत था कि इलाके में ड्रोन के इस्तेमाल से ड्रग्स की सप्लाई की जा रही है. इस तरह का मामला साहारन में भी देखा गया है.
बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, हाल के दिनों में तस्करों द्वारा अपनाया गया यह दूसरा अनोखा तरीका था, इससे पहले ट्रेंड स्कूबा डाइवर्स के जरिये सतलज और रावी नदी के रास्ते भी ड्रग की सप्लाई की जाती थी, लेकिन सुरक्षा बल के जवानों ने इस तरीके को बहुत जल्दी समझ लिया था. ड्रग की स्मगलिंग का सबसे ज्यादा काम अबोहर, फिरोजपुर, अमृतसर और गुरदासपुर जिलों में होता है. 2017 में बीएसएफ ने 270 किलो हेरोइन बरामद की थी.
अफीम की भूसी और अफीम बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




