मंदसौर हिंसा के बाद एसडीएम ने पीडित परिवार को राहुल गांधी से मिलने से रोका

भोपाल : मध्यप्रदेश के मंदसौर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज किसानों की रैली को संबोधित करने वाले हैं. दिल्ली से दोपहर 12. 20 पर वह मंदसौर पहुंचेंगे. वहां से वे हेलीकॉप्टर से 12.45 बजे पिपलियामंडी पहुंचेंगे. यदि आपको याद हो तो यह वही जगह है जहां पिछले साल छह जून को किसान आंदोलन के […]
भोपाल : मध्यप्रदेश के मंदसौर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज किसानों की रैली को संबोधित करने वाले हैं. दिल्ली से दोपहर 12. 20 पर वह मंदसौर पहुंचेंगे. वहां से वे हेलीकॉप्टर से 12.45 बजे पिपलियामंडी पहुंचेंगे. यदि आपको याद हो तो यह वही जगह है जहां पिछले साल छह जून को किसान आंदोलन के दौरान पुलिस की फायरिंग और पिटाई में छह लोगों की जान चली गयी थी.
MP: Parents of Abhishek Patidar, who died during #Mandsaur farmers' protest last year,say, 'SDM (Sub-Divisional Magistrate) called our other son & asked who among us will meet Rahul Gandhi, when my son told him that my parents are going,SDM said ask them to not meet Rahul Gandhi' pic.twitter.com/aVE9UgfAaq
— ANI (@ANI) June 6, 2018
इस दिन को याद करते हुए हिंसा के दौरान अपना एक बेटा खो चुके पीडित परिवार ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि एसडीएम ने हमारे दूसरे बेटे को अपने पास बुलाया और पूछा कि कौन लोग राहुल गांधी से मिलने जा रहे हैं ? जब मेरे बेटे ने जवाब दिया कि मेरे परिजन राहुल गांधी से मिलने जा रहे हैं, तो एसडीएम ने कहा कि उनसे कहो कि वे राहुल गांधी से नहीं मिलें.
पिछले साल किसानों ने कर्जमाफी और अन्य मांगों को लेकर कई राज्यों में एक से 10 जून तक आंदोलन किया था. महाराष्ट्र से शुरू हुआ आंदोलन अन्य राज्यों में भी पहुंचा. इसीक्रम में मंदसौर में आंदोलन हिंसक हो उठा और 5 किसानों की मौत हो गयी. इस घटना के बाद मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हिंसा भड़क उठी थी जिसके बाद मंदसौर में कर्फ्यू लगाने की नौबत आ गयी थी. कई जिलों में आगजनी हुई. ट्रेन, सरकारी बसों सहित कई गाड़ियों को फूंक दिया गया था.
बवाल और तब बढ़ा था तो मध्य प्रदेश के गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह का बयान सामने आया जिसमें उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया था कि किसानों की मौत पुलिस फायरिंग में नहीं हुई है. हालांकि, बाद में बवाल बढ़ने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में जांच के आदेश दिये थे. किसानों की मौत के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति गर्म हो उठी थी. राहुल गांधी किसानों से मिलने राजस्थान के रास्ते बाइक से मध्य प्रदेश जाने वाले थे कि उन्हें रोक दिया गया.
सारे बवाल के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस किसानों को भड़का कर राज्य का माहौल बिगाड़ने का काम कर रही है. इसके बदले में कांग्रेस ने शिवराज से इस्तीफे की मांग भी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




