किसानों की देशव्यापी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, सब्जियों के भाव बढ़े
नयी दिल्ली : सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय किसान महासंघ द्वारा बुलायी गयी देशव्यापी हड़ताल का आज दूसरा दिन है. किसानों ने एक जून से 10 जून तक देश के 22 राज्यों में हड़ताल का आह्वान किया है. आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हड़ताल का कोई इश्यू […]
नयी दिल्ली : सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय किसान महासंघ द्वारा बुलायी गयी देशव्यापी हड़ताल का आज दूसरा दिन है. किसानों ने एक जून से 10 जून तक देश के 22 राज्यों में हड़ताल का आह्वान किया है. आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हड़ताल का कोई इश्यू नहीं है. यह लोग जो कह रहे हैं कि सब्जी नहीं बेचेंगे और दूध नहीं बेचेंगे इससे किसानों का ही नुकसान है.
इधर आज दिेल्ली के सब्जी मार्केट में किसानों की हड़ताल का असर दिखा, जहां सब्जियों की कीमत काफी बढ़ी हुई है. वहीं मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि किसान इस हड़ताल में शामिल नहीं है. किसान मुख्यमंत्री की योजनाओं से खुश हैं और उन्हें भरोसा है कि केंद्र और राज्य सरकारें उनकी समस्याओं का समाधान कर देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










