भरत तिवारी का एनकाउंटर उसी की प्लानिंग का था हिस्सा, फेसबुक लाइव में कहा था- सब मेरे जाल में फंसे
भरत तिवारी
Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले में नया एंगल सामने आ गया है. भरत तिवारी ने अपने फेसबुक के जरिए लाइव आकर दावा किया था कि जो कुछ भी हो रहा, वो सब उसका ही प्लान है. उसी की योजना थी.
Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर का मामला और भी गहराता जा रहा है. एक ओर न्यायिक जांच की मांग और राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी जारी है. इस बीच भरत तिवारी के फेसबुक लाइव से ही बड़ा खुलासा हुआ है. भरत तिवारी के मुताबिक, जो कुछ भी घटना हुई, वह उसी की प्लानिंग का हिस्सा था.
फेसबुक लाइव में भरत ने क्या कहा?
भरत तिवारी के फेसबुक लाइव में देखा गया कि पुलिस उसे पकड़ने के लिए चारों ओर से पुलिस घेर ली थी. तभी भरत फेसबुक लाइव आया. इसमें भरत तिवारी यह कहता हुआ दिख रहा कि जो कुछ भी हो रहा है, वह उसकी पहले से बनाई गई योजना का हिस्सा है. मेरे प्लान के अनुसार ही सब हो रहा है. ये जो इतना कुछ हो रहा सब मेरा ही प्लान है. सब मेरे जाल में फंसा है. ये सब मेरी ही योजना थी कि ये सभी ऐसा करें और कर दिया.
पुलिसकर्मियों के लिए कही ये बात
भरत तिवारी ने पुलिसकर्मियों से यह भी कहा, तुम सब छिपकर वार कर रहे लेकिन हम सामने से कर रहे. प्रशासन की ओर से दो-चार राउंड फायरिंग की गई. सब बुलेट प्रुफ जैकेट पहनकर आएं हैं, फिर भी सब डरते हैं. तुम सब मुझे लेकर चले भी गए तो कोई दिक्कत नहीं है.
भरत ने पुलिस पर लगाया था आरोप
भरत तिवारी ने आरोप लगाया कि पुलिस उसे पागल साबित करने की कोशिश कर रही है. कहा कि जिससे समाज और देश में बदलाव आए तो, वह पागलपन अच्छा है. कोई पागल ऐसा काम करता है क्या. पुलिस की ओर से बार-बार हथियार फेंकने पर भरत ने कहा, अगर मांग पूरी कर दी जाएगी तो हथियार फेंक देंगे. जो मांग पूरा कर सकते हैं, उसे बुलाया जाए. साथ ही भरत ने सीएम और डीएम को बुलाने की मांग की.
भरत की मां ने कही थी ये बात
भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद उसके परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं. भरत तिवारी की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, मेरा बेटा पागल नहीं था. पुलिस ने उसे पागल बताया. बीएससी की परीक्षा पास करने के बाद नौकरी की तलाश की. लेकिन जब जॉब नहीं मिली तो समाज सेवा के लिए घर छोड़ा और खुद का पिंडदान किया. फिलहाल, मामले में पुलिस की ओर से जांच-पड़ताल की जा रही है.
Also Read: भरत तिवारी के परिजनों को मिला प्रशांत किशोर का भरोसा, 24 जून को मुलाकात करने जायेंगे बिलौटी गांव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










