ePaper

जानें, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आखिर क्यों मांगी माफी

Updated at : 29 May 2018 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
जानें, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आखिर क्यों मांगी माफी

नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपनी उस टिप्पणी को लेकर सोमवार को माफी मांगी, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के जनकपुर के अपने हालिया दौरे पर लाखों “ भारतीयों ” को संबोधित किया. नेपाल के एक संसद समेत ट्विटर के अन्य यूजर्स द्वारा जब उन्हें ध्यान दिलाया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपनी उस टिप्पणी को लेकर सोमवार को माफी मांगी, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के जनकपुर के अपने हालिया दौरे पर लाखों “ भारतीयों ” को संबोधित किया.

नेपाल के एक संसद समेत ट्विटर के अन्य यूजर्स द्वारा जब उन्हें ध्यान दिलाया गया कि जनकपुर में उन्होंने नेपाली लोगों को संबोधित किया था न कि भारतीयों को, इसके बाद सुषमा ने ट्वीट कर माफी मांगी.

उन्होंने ट्वीट किया , “ यह मेरी तरफ से हुई गलती थी. मैं पूरी गंभीरता से इसके लिए माफी मांगती हूं.” सुषमा ने राजग सरकार की चौथी वर्षगांठ के मौके पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी से पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने इतने बड़े स्तर पर भारतीय प्रवासियों तक पहुंचने का प्रयास नहीं किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola