राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल ने ट्‌वीट कर कहा, थैंक्यू एक पिता के रूप में आपने मुझे प्रेम बांटना सिखाया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2018 10:34 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनके समाधिस्थल वीर भूमि जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये. इनके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी अपने पिता को श्रद्धाजंलि दी. प्रियंका […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनके समाधिस्थल वीर भूमि जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये. इनके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी अपने पिता को श्रद्धाजंलि दी. प्रियंका गांधी के साथ उनके पति राबर्ट वाड्रा भी थे.

राहुल गांधी ने आज ट्‌वीट कर अपने पिता राजीव गांधी को उनकी 27वीं पुण्यतिथि पर याद किया. राहुल ने अपने ट्‌वीट में लिखा-मैं अपने पिता को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे सिखाया कि किस तरह किसी को भी प्यार किया जाता है और उसे सम्मान दिया जाता है.

उन्होंने लिखा नफरत उन लोगों के लिए जेल की तरह है जो इसे ढोते है. आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं उन्हें थैंक्स कहना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे हर प्राणी को सम्मान और प्रेम करना सिखाया है.यह उनका अनमोल उपहार है मेरे लिए.
आज सुबह वीरभूमि जाकर कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे और मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. गौरतलब है कि 21 मई 1991 को चेन्नई के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमले में उनकी हत्या कर दी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola